Saturday, August 30, 2014

मोदी जी की जापान यात्रा

मोदी जी जापान गए हैं
साथ में अडानी अम्बानी
अजीम प्रेम जी,कुछ अन्य 
को भी साथ लेकर गए हैं ,
वहां के नेता राजनेताओं से
मिलेंगे जूलेंगे ,खाएंगे पीयेंगे ,
घूमेंगे फिरेंगे ,देखेंगे भालेंगे
आनंदित होंगे वार्ताएं करेंगे ,
वहां के नेताओं को भी
अपने कमर्शियल कौशल से
अपनी वाक्पटुता के छल से
पूर्णत:प्रभावित करेंगे ,
फिर वो भाजपा सरकार को
इतना आश्वासन अवश्य देंगे
जितना भी वो चाहेंगे
धन मान सम्मान अवश्य देंगे ,
भारत को अब जापानी भी
मोदी जी की निगाहों से देखेंगे
सम्पूर्ण भारत में रेलों का जाल
जापानी उपक्रम फैला देंगे ,
मात्र शर्त ये है मोदी जी ,
जैसा हम कहे आप वैसा करेंगे
चाहे सभी देशों से संबंध रखना
पर चीन से हमेशा दूर रहेंगे ,
मोदी जी सभी प्रकार का आश्वासन
जापानियों को अवश्य देंगे
और उसके बदले में इच्छित निवेश
जापान से कराकर ही दम लेंगे ,
आशा है मोदी जी की इस यात्रा का
भारत को अभिभूत फल मिलेगा
भविष्य में एक दुसरे के प्रति
सहयोग और सद्भावना,प्रेम बढ़ेगा |






No comments:

Post a Comment