Monday, December 31, 2018

NAV VRSH 2019



** नव वर्ष २०१९ पर सभी मित्रों को शुभकामनायें**
==================================
नव वर्ष की
अनुपम बेला पर
नव आदित्य का हो
आगमन ,
नव वृक्ष हो
नव कोपलें हों
कुञ्ज ही कुञ्ज हों
बसंत से
खिला रहे चमन ,
सतकर्म करें
सम्पूर्ण वर्ष
प्रेमरूपी अमृत का
हम करें आचमन ,
चहुँ और
शांति और सद्भाव हों
इक दुजेंको
करें नमन ,
समृद्धि वा
शांति हेतु
निर्भीकता से
करें परिश्रम ,
त्याग कर
प्रमाद को
सत्य पथ पथ पर
क्योँ ना करें गमन ,
चाँद सितारे
सकुचा जाएँ
देवी देवता पुष्प बरसायें
देख कर मेरा वतन ,
इंद्रा धनुष सी
देख कांति
हर्षित होते रहें
सम्पूर्ण जीवन |










Friday, December 28, 2018





वो दिन अब कहाँ ?
जब फारुख मियां फाक्तायें ,उड़ाया करते थे
पहलू में लेटकर बेगम के,रुबाइयाँ सुनाया करते थे |  



आलोचना करने से सिद्धों को भी सिद्धि नहीं मिलती
वो बात दीगर है ,गिद्ध भी उससे नफरत करने लगते हैं 

Saturday, June 30, 2018

BABA NAGARJUN KA JNMDIN



आज बाबा कविवर स्वर्गीय ,नागार्जुन का जन्मदिन हैं ,( ३०जून १९११ )
इस उपलक्ष्य में एक कविता ,

मत खोजो
तुम मुझको
मैं आज भी
छिपा हुआ हूँ
शब्दों में ,
पुस्तकें खोल कर देखो मेरी
पाऊँगा
उनके अंत:स्थल में ,
मरा नहीं
मैं लीन  हुआ हूँ
आत्मा के
सुन्दर आँचल में ,
तन दग्ध हुआ
आवश्यक था
शब्द नहीं बचे थे
मेरी श्वाँसों  में

कांता प्रकाश चौहान

Monday, June 11, 2018




जब तक शरीर में शक्ति है
प्रेयसी  के मुख पर मस्ती हैं
कुर्सी ही जिसकी किश्ती है
जब तक उसकी चलती है
तब तक वो  खूब चलाता है
वो  भारत का नेता कहलाता है 

Wednesday, June 6, 2018

desh ki janta ne congres hi ko kyoun chuna

क्या जनता अन्याय कर रही है भाजपा के साथ ?
नहीं ,ठीक कर रही है

इसे देश की जनता ने कांग्रेस को दिए ६० साल और भाजपा को ४ साल में पिछवाड़े पर लात मरने को तैयार खड़े हैं ,ऐसा क्योँ ?क्योँकि मोदी जी , देश विदेश ,शहर ,कस्बे ,गाँव गाँव सभी जगह दिखा रहे हैं अपना रूप विकराल ,देश की जनता को पता था कि यदि देश इनको दे दिया तो ये बर्बाद करके छोड़ेगें ,
और वास्तव में देश को इन्होने ४ साल में ही  ऐसा कर दिया की जनता कर रही त्राहि त्राहि , और खुद हो रहे मालामाल ,

Monday, June 4, 2018

g s t & e way bill


जी एस टी & ई वे बिल 
यदि मुख्यमंत्री केजरीवाल जी ने दिल्ली को अपनी बनाना है तो जी एस टी की तो कोई बात नहीं परन्तु दिल्ली को ई वे बिल से बचाना पडेगा ,नहीं तो दिल्ली का व्यापारी वर्ग और मजदूर तबका खत्म हो जाएगा ,जबकि भाजपा ने और मोदी जी ने ,नॉट बंदी  और सीलिंग की मार से तो पहले ही दिल्ली वासियों की कमर तोड़ रखी है,बची खुची तो खत्म होगी ही ,परन्तु साथ में केजरीवाल जी की राजनीती का भी अंत हो जाएगा और मोदी जी यही चाहते हैं यानी की केजरीवाल जी को दिल्ली से  भगाना क्योँकि वो ३ वर्ष  पहली हार  को अभी तकपचा नहीं पाए हैं,वैसे तो जी एस टी  ने सम्पूर्ण देश की ही कमर तोड़ राखी है ,परन्तु दिल्ली और केजरीवाल जी उनके निशाने पर हैं 
और मोदी जी जानते हैं की २०१९ में वो नहीं आएंगे इसलिए वो सम्पूर्ण देश को अपनी हसरतें पूरी करने हेतु नेस्तनाबूद करने में लगे हैं   

Friday, June 1, 2018

मजबूरी का नाम महात्मा गांधी
जबरदस्ती का नाम मोदी 
धींगा मुस्ती का नाम संसद 

Sunday, January 7, 2018




मुस्कराहट किसी के भी ह्रदय को वश में करने का सबसे बड़ा हथियार ,
दुश्मन भी पस्त हो जाते हैं 

मूर्खता से बचने का एकमात्र उपाय 

जब आप किसी के प्रश्नों का उत्तर देने में असमर्थ हो तो आप शांत भाव से ,सौम्य मुद्रा में चुप रहिये ,वो व्यक्ति स्वयं अपने प्रश्नों  के उत्तर ढूंढ़ने में लग जाएगा ,और आपके बारे में भी स्वयं धारणा निर्धारित कर लेगा
परन्तु इतना मैं अवश्य कह सकता हूँ की वो आपको मुर्ख नहीं समझेगा ,परन्तु मुंह खोलने  पर आप स्वयं को मुर्ख अवश्य सिद्ध कर दोगे क्योँकि आपके पास जवाब नहीं है