Monday, December 31, 2018

NAV VRSH 2019



** नव वर्ष २०१९ पर सभी मित्रों को शुभकामनायें**
==================================
नव वर्ष की
अनुपम बेला पर
नव आदित्य का हो
आगमन ,
नव वृक्ष हो
नव कोपलें हों
कुञ्ज ही कुञ्ज हों
बसंत से
खिला रहे चमन ,
सतकर्म करें
सम्पूर्ण वर्ष
प्रेमरूपी अमृत का
हम करें आचमन ,
चहुँ और
शांति और सद्भाव हों
इक दुजेंको
करें नमन ,
समृद्धि वा
शांति हेतु
निर्भीकता से
करें परिश्रम ,
त्याग कर
प्रमाद को
सत्य पथ पथ पर
क्योँ ना करें गमन ,
चाँद सितारे
सकुचा जाएँ
देवी देवता पुष्प बरसायें
देख कर मेरा वतन ,
इंद्रा धनुष सी
देख कांति
हर्षित होते रहें
सम्पूर्ण जीवन |










No comments:

Post a Comment