Sunday, June 25, 2017

सभी मुस्लिम भाइयों को ईद मुबारक
हम आप सभी मुस्लिम भाइयों से आशा करते हैं की आप  इस ईद जैसे पावन  पर्व पर हिन्दू मुस्लिम एकता को
सुदृढ़ करने का भरसक प्रयत्न करेंगे |  

Wednesday, May 24, 2017

संसार में जितने मनुष्य प्रक्र्तिवश अंधे हैं ,उससे कितने ही गुना स्वार्थ वश अंधे हैं ,प्रकृतिवश अँधा व्यक्ति इस संसार की प्रत्येक वस्तु ,जीव जंतु जानवर सहित भाई बंधु पिता माता सभी से अगाध प्रेम करता है ,परन्तु  स्वार्थवश  अँधा व्यक्ति अपने सिवाय इन सभी में से किसी  को भी प्यार नहीं करता,और यदि करता भी है तो उसे जिससे उसकी स्वार्थसिद्धि हो जाए |  

Sunday, May 21, 2017

MODI JI NE KAHA

मोदी जी ने कहा कि बिना पढ़े लिखे देश कराते हैं बैलट पेपर से वोटिंग,
कितना अटपटा लगता है अपने देश के प्रधानमंत्री जी के मुख से सुनकर ,जब कि वो खुद डिग्री धारी नहीं है ,
मेरे विचार से बिना पढ़े लिखे राष्ट्राध्यक्ष  ही करातें हैं E  V  M से वोटिंग
क्या ख्याल है आपका भाइयो 

Monday, May 1, 2017

यारी करो ऐसी करो जैसे लुटिया नीर ,
अपना गला फंसाये के लावे नीर झकोर |




मनुष्य को चन्दन की भांति होना चाहिए क्योँकि वो अपनी शीतलता से सर्पों को भी सुख शांति प्रदान करता है ,और जब कोई व्यक्ति उसको अपने मस्तक पर तिलक स्वरूप धारण करता है तो उसे भी पूर्ण शीतलता प्रदान कर सुख की अनुभूति कराता है ,यानी की दुष्ट और सभ्य के साथ एक जैसा ही व्यवहार करता है ,परन्तु आज के मनुष्यों में इस गुण की भरी मात्रा में कमी है | 

Wednesday, April 26, 2017

बेईमानी ,बेईमान और असत्यभाषी व्यक्ति को शिखर पर लेजाकर धक्का देती है ताकि वो बच ही ना सके और बचाने  वाला भी ना मिले ,  k p chauhan

Tuesday, April 25, 2017

सांप भी अपने बिल में सीधे होकर घुसते हैं परन्तु हमारे देश के नेता अपने घर में भी टेढ़े  घुसते हैं |


जब सर्वनाश का साया मंडराता है तो आदमी मि जुबान लम्बी हो जाती है |


अच्छे और भले कार्य करने वाला इंसान दुनिया की नजरों में ही अच्छा नहीं बनता बल्कि उसकी स्वयं की आत्मा भी उसे भला पुरुष कहती है |


कहते हैं असल से सूद ज्यादा प्यारा होता है ,इसीलिए कहावत है कि "भैया से भतीजा प्यारा ,सबसे प्यारा साला ,
गन्ने से गनीली प्यारी उससे प्यारा राला "
धन से सबकुछ खरीदा जा सकता है यहाँ तक की जीवन और मृत्यु भी ,परन्तु धन से चरित्र ना तो बनाया जा सकता है और नाही खरीदा जा सकता है |