Wednesday, February 8, 2017

एक कहावत है।
कमजोर की जोरू सबकी भाबी ,
धींग की जोरू सबकी चाची

Monday, February 6, 2017

APNA VOTE KISI KO BHI DO,PAR,

जब भी देश में चुनाव आते हैं तो जनता को  एक चुनॉती पूर्ण फैसला लेना पड़ता है कि वो अपना अमूल्य अधिकार किस पार्टी को ,या किस व्यक्ति को दें और उसके सामने एक असमंजस की स्तिथि उतपन्न हो जाती है क्योँकि उम्मीदवार अच्छा है या फिर अपना सगा है और पार्टी खराब है ,दूसरी तरफ उम्मीदवार बेकार ,बिना पढ़ा लिखा ,बदमाश या बेवकूफ है और पार्टी अच्छी है तो वो अपना वोट किसको दे ,तो भाइयो इस स्तिथि से निकालने हेतु मैंने एक मूलमन्त्र उधृत किया है ,यदि आपको अच्छा लगे तो ग्रहण कर लेना ,यदि नहीं ,तो छोड़ देना ,तो मेरी सलाह है की आप अपना विशेषाधिकार ( वोट )ऐसे व्यक्ति को बिलकुल मत देना चाहे वो कोई भी हो ,
और एक बात बता दूँ पार्टी कोई भी खराब नहीं होती चाहे नै हो या पुरानी झूठे ,बेईमान ,भ्र्ष्टाचारी होते हैं ये नेता जिनको आपने वोट करनी है ।
तो वो निम्नलिखित व्यक्ति हैं
अशिक्षितं =, अर्ध शिक्षित ,क्योँकि वो अपने सामने किसी भी शास्त्र या ज्ञान अथवा सलाह को नहीं समझ सकता ,और नाहीं वो  विधान सभा या संसद में जाकर आपके लिए कुछ कर सकता ।
असत्यभाषी=   ,झूठ बोलने वाला नेता आपको कुछ भी नहीं दिला सकता ,वो खुद को खुदा से कम  नहीं समझता । 
वायदों से मुकरने वाला ,=चुनाव के वक्त तो वायदे पर वायदे करता हो और बाद में मुकर जाता हो या भूल जाता हो अथवा गौर ही ना करता हो ।
फेंकू और जुमलेबाज =   लम्बी लम्बी फेकने वाला ,बिना मतलब की बातें घोटने वाला ,जुमले सुनाने वाला ।
अहसान फरामोश = जो आपके दिए वोट का अहसान भी ना मानता हो ।
 धार्मिक भावना=जो जनता की धार्मिक भावनाओं को भड़काकर ,दंगे फसाद कराने वाला ।
तानाशाह  = जो अपनी ही अपने चलाता हो ,जनता को पैर के   अंगूठे पर रखता हो ,आपकी भावनाओं की कदर ना करता हो ।
हितैषी = जनता का हितैषी ना हो ,अपनी ही दाढ़ी में घस्सा  लगाता हो ,जनता से विश्वाश्गात करता हो ।
पैसे को बहाता हो = जी हाँ जो आपकी गाढ़ी कमाई पर ऐश करता हो । 
राजनीति ज्ञान =  राजनीति से अज्ञान हो ,चाणक्य जैसा निपुण ना हो ।
आर्थिके  स्तिथि =देश की आर्थिक स्तिथि का ज्ञान ना हो ,वार्ना देश की आर्थिके स्तिथि को भी खराब कर देगा
देश द्रोही = देश के प्रति वफादार ना हो ,।
बाकी जो रह गए हों वो आप भी कुछ सोच लेना ,धन्यवाद ,

Saturday, February 4, 2017

bhajpa 375 ,U P me

भाजपा ने उत्तर  प्रदेश में ३७५ सीटों पर टिकिट दिए परन्तु एक भी मुस्लमान को टिकेट नहीं ,जानते हो क्योँ ?क्योँकि वो जानते हैं की मुसलमानो ने उनको वोट ही नहीं देना ,सबसे बड़ी सेक्युलर पार्टी भाजपा ,हिन्दू ,मुस्लिम भाई  भाई " हिंदुओं को दिए टिकेट ,मुस्लिमों को लोली पॉप खिलाई "
उन हसीनों के दड़बे पे जा सजदा क्या करना
जहाँ ,खुद की निगाहों में चरित्र हनन हो जाए 

Monday, January 30, 2017

ishq

 दफ़न हो जाया करते हैं ,जो इश्क़ फरमाया करते हैं ,
बिना कफ़न  ही मौत के आगोश में सो जाया करते हैं

Saturday, January 28, 2017

modi ji k jhoothe vayde

आखिर मोदी जी चुनावों के समय में बार बार झूठ क्योँ बोलते हैं लगभग ढाई वर्ष पूर्व सांसदों के चुनाव में उन्होंने मोटे  मोठे  ४ या ५ वायदे किये थे जो आज तक पूर्ण नहीं किये गए ,
१, अयोध्या मंदिर यथाशीघ्र बनेगा ,अंध भक्त भी कहते थे की यदि मोदी जी नहीं, तो हम बनवाएंगे ,
अभी तक तो कोई नींव या पत्थर लगा नहीं ,शायद २०१९ के चुनावों में भुनाने का सोच लिया हो ,शायद अंध भक्त तो अब कहीं भाग गए हैं मेरे अकाउंट पर तो काम ही नजर आते हैं शर्म से मुंह छिपाते होंगे बेचारे ,
२ ,धरा ३७० फुल मेजोरिटी मिलते ही हटवा दूंगा ,
खेर फुल मेजोरिटी मिल गई ,पर धारा ३७० तो नहीं हटी ,
हाँ मोदी जी ने सरकार जरूर बना  मैडम से मिलकर ,
३, पाकिस्तान हमारे एक सैनिक का सर कटेगा हम उसके १०० सैनिकों का सर काटकर लाएंगे
हमने तो उनके सैनकों के सर काटे नहीं या कटे भी तो गिने चुने ,पर पाक ने पिछले ढाई साल में हमारे १२६ या १४६ सैनकों को शहीद अवश्य कर दिया ,
और इसके बावजूद नवाज शरीफ भाई के पास बिना बुलाये बिरयानी खाने पहुँच गए ,
दुसरे दिल्ली  के मुख्यमंत्री केजरीवाल को ही मोदी जी ने पाक का नवाज शरीफ मानकर  उसके मंत्रियों को जेल भेजकर पाक से बदला ले रहे हैं ,उस बेचारे का जीना जरूर हराम कर दिया है झूठे प्रचार कर कर के ,
४, प्रधानमंत्री बनते ही महंगाई काम कर दूंगा
जैसे ही वो प्रधानमंत्री बने महंगाई ४ गुनी हो गई और वोट देने वाली जनता त्राहि त्राहि करने लगी ,और ऊपर से महंगाई कम  करने के लिए नोटबंदी और कर दी ,और जनता को वोट देने का मजा भी चखा दिया ,
५,  भ्र्ष्टाचार कम  कर दूंगा और बाहर का सम्पूर्ण दो नम्बर का पैसा लाकर सभी परिवारों को १५ /१५ लाख रुपया दूंगा ,
आज तक तो किसी को चवन्नी तक दी नहीं उलटा चवन्नी के लिए भी भिखारी और जनता को बना दिया

पहले वायदे तो पूरे किये नहीं अब पंजाब ,में कह रहे हैं की सबको २५ रूपये किलो देशी घी और १० रूपये किलो चीनी दूंगा ,
कृपया मोदी जी ये तो बताओ की जो भैंस घी देंगी वो आपने क्या अपने घर गुजरात में पाल राखी हैं या डेल्ही रेसकोर्स के मैदान में ,इतना ज्यादा भी झूठ मत बोलो की जनता आपको वास्तव में ही फेंकू न समझने लगे ,
और क्या चीनी की मिलें आपने अडानी अम्बानी को लगाकर दे दी हैं या बाबा रामदेव को या फिर चीन से चीनी मंगवा कर दोगे जो चीन आपको १० रूपये किलो में सप्लाई करेगा ,
हे भगवन हम अपने झूठे प्रधानमंत्री जी से कैसे छुटकारा पाएं
कहीं ऐसा तो नहीं की झूठ आपकी छटी में पूजा हुआ हो ,या कुंडली में लिखा हो ,
कुछ लोग कहते हैं की जब तक मोदी जी दिन में ५ या १० बार झूठ नहीं बोलते तो उनका खाना  नहीं पचता क्या ये स्तय है ।