Wednesday, March 26, 2014

मोदी जी का अमर्यादित झूठ

 नरेंद्र मोदी जी जिनको आज देश की  आधी आबादी  प्रधानमंत्री देखने की इच्छुक है यदि वो व्यक्ति कुछ बचकानी और झूठी बातें अन्य नेताओं की भांति करे तो बड़े ही शर्म और लज्जा का विषय है जिसको   सहन करना बड़ा ही मुश्किल है और असंगत भी है ,कम से कम एक जिम्मेदार व्यक्ति को तो ऐसी बाते करना शोभा ही नहीं देता ,जैसे कि
अरविन्द केजरीवाल के timeline (फेस बुक ) पर जो हिंदुस्तान का नक्शा है उसमे उन्होंने कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखा रखा है ,
जबकि फेस बुक पर उनके टाइम लाइन पर ऐसा कोई नक्शा ही नहीं है |
इस सबके ऊपर पाकिस्तान के अखबार भरे पड़े हैं की कश्मीर ,जो हिन्दुतान में है वो पाकिस्ता का हिस्सा है ,जबकि ऐसा किसी अखबार में भी नहीं छपा ,सब झूठ का पुलिंदा है ,
अरविन्द केजरीवाल जी को भगोड़ा कहना कहाँ का तर्क सांगत है वो तो कहीं नहीं भगा यदि भागे हैं तो खुद कहने वाले जो अपना परदेश छोड़कर दुसरे प्रदेशों में सीट छीनते घूम रहे है ,
अरविन्द केजरीवाल को ऐ ,के ४९ कहना कहाँ का तर्कसंगत है इसका मतलब वो आतंकवादी है ,यदि वो आतंकवादी होते तो भारत सरकार क्या अब तक उनको छोड़ देती वो जैल में पड़े होते ,
आप भ्रष्टाचार को दूर करने की बात करते हो क्या आपकी पार्टी में भ्रष्टाचारियों की कमी है या खाली कांग्रेस और केजरीवाल को भ्रष्टाचारी कहने से आपके भर्ष्टाचारी बच जायेंगे या जनता की नजरों से छुप जायेंगे ,
अपने ही उन बुजुर्गों की बेइज्ज्ती करने वाले जिन्होंने भाजपा की नीव राखी और उस स्तर  पर ले आये की कोंग्रेस के सामने आज वो एक ऐसी अकेली पार्टी है जो अपना पी ,एम् बनाने हेतु सोच रही है ,वो दुसरे नेताओं को पाठ नाही पढ़ाये तो अच्छा है अपने गुरु अडवाणी तक की गर्दन दबाने वाले केजरीवाल को अन्ना को छोड़ने पर गुरु को धोखा देने की बात करते हैं ,
भारत की नारी की रक्षा करने का वचन देने वाले अपनी एक संगिनी को उसका हक़ ना देने वाले के मुख से शोभा नहीं देता जो एक नारी की रक्षा ना कर सका वो करोडो की रक्षा क्या करेगा ,
केजरीवाल को कोंग्रेस की बी टीम कहने  वाले मोदी क्या नहीं जानते की जब उनकी पार्टी दिल्ली में सरकार ना बना सकी और भाजपा ने केजरीवाल की सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गये तो फिर राष्ट्रपति शासन तो लगना ही था इसके लिए भी उनकी सरकार ही जिम्मेदार है ,
शायद भगवान् राम भी आपका भला नहीं करेंगे क्योंकि उनसे भी आप २५ साल से झूठ बोल रहे हैं की भाजपा राम मंदिर बनवाएंगे ,आपने तो भगवान् को भी नहीं बख्शा ,
मोदी जी आपसे हमारी करवद्ध प्रार्थना है की आप झूठ बोल बोल कर अपनी छवि खराब ना करें वो काम तो आपकी पार्टी के और बहुत से नेता और  समर्थक हैं जो करते रहेंगे ,

मोदी के पी एम् होने के नाम से महंगाई बढ़ने के आसार

इकोनोमिक्स के हिसाब से जब किसी भी देश का शेयर सेंसेक्स बढ़ता है ,यानि कि ऊँचा होता है और उस देश कि मुद्रा का अवमूल्यन होता है तो उस देश में महंगाई होती है यानि कि खाने पीने कि वस्तुओं सहित सभी प्रकार कि धातुएं जैसे सोना चांदी,ताम्बा ,पीतल ,लोहा ,यानि कि सभी धातुएं तेज हो जाती है और जमीन जायदाद आदि भी ,
भाजपा समर्थक और खुद मोदी जी एवं और उनकी पार्टी कहती है कि मोदी जी के प्रधान मंत्री बन जाने पर देश में महंगाई खत्म हो जायेगी ,पर अभी तो मोदी जी कि मात्र आने कि हवा ही है उससे ही शेयर बाजार का सूचकांक २१००० से बढ़कर २२१०० के आसपास हो गया और रुपया ६३ से घटकर ६० के आसपास आ गया जो इकोनोमिक्स के हिसाब से दर्शाता है कि मोदी जी के आने के बाद देश में भयंकर तेजी आएगी और यदि तेजी आई तो महंगाई आसमान छूने लगेगी फिर तो जनता में त्राहि त्राहि मच जायेगी ,इसका मतलब महंगाई कम करने का सपना तो भाजपा का  झूठा साबित हो जाएगा फिर जनता आपको कैसे माफ़ करेगी ,आपके विरुद्ध झंडे और डंडे लेकर कड़ी हो जायेंगीj फिर मोदी जी क्या जवाब देंगे ,सारे वायदे झूठे साबित होंगे

Tuesday, March 25, 2014

भांति भांति के नेता

क्या आप जानते है कि
शेर कभी भी अपनी मांद नहीं खोदता (घर )
सांप कभी भी अपना बिल नहीं खोदता (घर )
कौवा कभी भी अपना घौंसला नहीं बनाता (घर )
गिद्ध कभी भी घर नहीं बनाता ,पर वो सूखे वृक्ष के ठूंठ पर बैठकर १००० कोस तक देख सकतां है ,पर निगाह अवश्य रखता है अपने लक्ष्य पर ,जैसे कि आज कल कुछ नेता अपना लक्ष्य प्रधान मंत्री कि कुर्सी पर हजारों कोस से निगाह लगाए बैठे हैं |
और शेर ,सांप ,कौवा कभी भी अपना घरया क्षेत्र नहीं बनाते बल्कि वो बना बनाया छीनते हैं जैसा कि  आज कुछ नेता कर रहें हैं और उसे छीनने के लिए शेर ,सांप कौवे कि भांति शाम ,दाम ,दंड ,भेद ,सभी अपना लेते हैं और लेकर ही छोड़ते हैं

Monday, March 24, 2014

मोदी के कारण वाराणसी का मूल सवरूप बदल कर अयोध्या जैसा हो जायेगा

जिस वाराणसी को देवों कि नगरी ,पापों का नाश करने वाली ,हिन्दू ,मुस्लिम भाइयों कि मुहब्बत ,मेलमिलाप ,कि महान नगरी कही जाने वाली ,मनुष्य को मोक्ष दिलाने वाली महामाई माँ गंगा जिसके ,यानि के वाराणसी के सपरश कर बहने वाली ,विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने वाली नगरी कहा जाता है ,पर आज जो लोकसभा चुनाव कहूं या एक अखाड़ा जिसमे अच्छे ,बुरे ,गुंडे ,महारथी सभी अपनी अपनी ताल ठोंककर लड़ने ,भिड़ने के लिए तैयार बैठे है कि किस को कौन कैसे पटकी देगा ,और ऊपर से मजे कि बात ये है कि हिंदुस्तान के सभी जानी मानी राजनितिक पार्टियां एक होकर ,भाजपा के नरेंद्र मोदी जी को हराने के लिए तत्पर हैं और भाजपा के अकेले मोदी जी भी सभी पार्टीज को धता बताकर ,उन सभी को पटकी देकर वहाँ से लोकसभा का चुनाव जीतने का मन बनाये बैठे हैं,ऊपर से मोदी के कारण आतंकवादियों कि धमकियां ,वहाँ के बाशिंदों में भांति भांति के नारों को लेकर अंदर ही अन्दर सुलगती हुई आग जिस पर घी डालने वाले असामाजिक तत्वों का जमावड़ा ,जो मौके का फायदा उठाने के लिए पता नहीं क्या कया करने के लिए तैयार बैठे हैं ,दुसरे सुरक्षा कि दृष्टि से वाराणसी का पुलिश और आर्मी का छावनी बन जाना ,ये सब आम नागरिक और भक्तों के ह्रदय में भय का वातावरण बना रहा है ,ठीक वैसा ही जैसा कभी अयोध्या में हुआ था ,ये सभी बातें वाराणसी के मूल सवरूप को बिगाड़ने कि और इंगित करती हैं और ये सब क्योँयहाँ  हो रहा है क्योंकि मोदी जी वहाँ से चुनाव लड़ रहे हैं यदि मोदी जी यहाँ से चुनाव नहीं लड़ते तो y

Friday, March 21, 2014

यदि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो क्या महंगाई कम होगी

मोदी जी  प्रधान मंत्री बने तो क्या ?
महंगाई कितनी कम होगी ,
आज के रेटस.....................................मोदी के पी ,एम् के बाद रेट्स होंगे
गेंहू आटा ३० रूपये किलो ..................क्या १५ रूपये किलो मिलेगा
आलू १४ रूपये किलो ........................क्या ७ रूपये किलो मिलेगा
मटर २० रूपये किलो ........................क्या १० रूपये मिलेगी
दालें७० रूपये किलो ..........................३५ रूपये किलो मिलेंगी
चावल ६० रूपये किलो .......................३० रूपये किलो मिलेगा
दूध ५० रूपये किलो ..........................२५ रूपये मिलेगा
चीनी ,गुड  ४० रूपये किलो .............क्या २० रूपये किलो मिलेगा
६२ रूपये का १ डॉलर ....................क्या ३१ रूपये में १ डॉलर मिलेगा
सोना ३२०००रुप्य १० ग्राम ...........क्या १६००० रूपये का १० ग्राम मिलेगा
चांदी ४८००० रूपये किलो ............क्या २४००० रूपये किलो मिलेगा
क्या कोई भाजपा का माई का लाल है जो इस बात कि घोषणा करे कि महंगाई इतनी कम हो जायेगी ,यदि महंगाई कम ही ना हो या इतनी कि इतनी ही रहे तो फिर चाहे पी एम्  मोदी बने या और कोई जनता को क्या फर्क पडेगा |
क्या बलात्कार के केस आधे या नस्से भी कम हो जायेंगे ,क्या क्राइम आधा रह जाएगा ,क्या भारत कि गरीबी दूर हो जायेगी ,क्या किसान आत्महत्या नहीं करेंगे ,क्या कोई बेरोजगार नहीं रहेगा ,क्या भ्रष्टाचार बिलकुल खत्म हो जाएगा ,क्या भ्रूण हत्या नहीं होंगी ,क्या दहेज़ लेना देना बंद हो जाएगा ,क्या गरीबी का मजाक उड़ाया जाता रहेगा ,क्या जाती विवाद समाप्त हो जायेंगे ,क्या कोई भूखा नहीं सोयेगा ,क्या कोई भाजपाई इन सबसे निपटने कि गारंटी दे सकता है यदि नहीं तो फिर कोई भी पी ,एम् बने क्या फर्क पड़ता है |

Thursday, March 20, 2014

प्रमाणिक सत्य

जितना ज्यादा जिस पर भौंकोगे
उतना ज्यादा ही वो सहमेगा
लोगों कि सहानुभूति उसके साथ होगी
क्योंकि जब तुम भौंकोगे  वो नम्र होगा ,
आरोप प्रत्यारोप लगाने से पहले
अपने अंदर झाँक कर देख लेना चाहिए
यदि आपका घर भी शीशे का बना है तो
दुसरे के घर पत्थर नहीं मारना  चाहिए ,
यथार्थ को बार बारअसत्य कहने से
वो कभी भी असत्य  नहीं बन पायेगा
हाँ असत्य को बार सत्य कहने से
उसका सवरूप ही समाप्त हो जाएगा
हमारी वाणी से निकले सुशब्द  ही
हमारे  संस्कारों का बखान करते हैं
जब हम अशुद्ध भाषा प्रयोग करते है
भद्र पुरुष हमको जानवर घोषित करते हैं |


Wednesday, March 19, 2014

झाड़ू

भाजपा के बड़े बड़े नेता और छुटभैये नेता भी अक्सर आपको कहते मिल जायेंगे कि एक झाड़ू कि आखिर उम्र क्या होती है ज्यादा से ज्यादा ४० या ५० दिन और इतने दिन केजरीवाल कि झाड़ू चल गई यानि कि अपनी पूरी उम्र ४९ दिन कि जिंदगी पूरी कर ली यानि कि झाड़ू  ,आम आदमी कि सरकार अपनी पूरी उम्र भोग कर चली गई ,बस अब गई सो गई ,अब थोड़े ही वापस आएगी ,
पर ऐसा कहने वाले लोग ये भूल गए कि जब किसी के घर कि पहली झाड़ू समाप्त हो जाती है तो वो दूसरी ले आता है ,क्योंकि बिना झाड़ू के काम चल ही नहीं सकता ,यानि के सफाई नहीं हो सकती या यों कहिये कि भ्रष्टाचार भी तो साफ़ करना है ,
दूसरा जो मरता है वो जन्म भी अवश्य लेता है ये तो हमारे हिन्दू धर्म में मान्यता है ,जो हिन्दू है वो तो ये जानता ही है या जिसको हिन्दू संस्कृति नहीं मिली वो कैसे जानेगा हिन्दू मान्यता को ,
फिर झाड़ू तो जब से संसार प्रारम्भ हुआ  तभी से इसका आविष्कार हो चुका था और जब तक संसार रहेगा तब तक झाड़ू भी रहेगी  फिर बताओ झाड़ू कैसे समाप्त होगी कोई करना भी चाहे तो भी नहीं कर सकता उसको खत्म करने के लिए तो खुदा को भी १०० बार सोचना पडेगा ,
इसलिए मेरे प्रिय नेताओ अब झाड़ू कि उम्र मत गिनो अपनी उम्र गिनो ,क्योंकि हैम सब खत्म हो जायेंगे नपर झाड़ू खत्म नहीं होगी |
,